परबत्ता: अगुवानी पुल का निरीक्षण कर डीएम ने परबत्ता प्रखंड में बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
खगड़िया जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने गुरुवार की शाम छह बजे तक परबत्ता प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी पुल का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का