बड़वाह: बड़वाह काटकुट: निर्माणाधीन सड़क पर जल निकासी और दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह से काटकुट होकर देवास जिले से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण निर्माणाधीन सड़क के घटिया निर्माण का ग्रामवासियों ने विरोध किया है।और आबादी वाले ग्रामों में वर्षा तथा अपशिष्ट जल निकासी हेतु नाली निर्माण तथा दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।ग्राम लखनपुरा,जगतपुरा,रांजना,खेड़ीहाट,काटकूट, ओखला एवं लोंदी बी के रहवासी