मांट: बंसीवट में जुगल दास बाबा की कुटिया पर हुआ समाज गायन, टटिया स्थान के संत रहे उपस्थित
Mat, Mathura | Mar 28, 2026 बताते चलें कि मांट के निकट बंसीवट को राधा कृष्ण की महारास स्थली माना जाता है, बंसीवट के जंगल में दर्जनों साधू संत भजन और तप में लीन रहते हैं, शनिवार की दोपहर एक बजे तक बंसीवट के जंगल में कुटिया बना कर रह रहे संत जुगल दास बाबा ने समाज गायन का आयोजन कराया, जिसमें टटिया स्थान से आये संतों ने स्वामी हरिदास को रिझाने के लिए समाज गायन किया।