कटंगी: कटंगी-बालाघाट रेल ट्रैक पर 27 वर्षीय युवक की लाश मिली, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
कटंगी से बालाघाट रेलवे ट्रैक पर उमरी नाला के पास बुधवार शाम एक 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की पहचान ग्राम सुकली थाना तिरोड़ी निवासी किशन पिता संतोष मर्सकोले के रूप में हुई है। शव के पास से कैंसर अस्पताल की फाइल मिलने के बाद पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।