कोडरमा: कोडरमा के पथलडीहा में हाथियों का तांडव जारी, सिस्टम बेबस
कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा के समीप देर रात हाथियों ने शिवम होटल के एक स्टाफ को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजन ने शनिवार को सुबह 6:30 बजे बताया कि इलाके में हाथियों की मौजूदगी को लेकर वन विभाग अभियान चलाने का दावा कर रहा है इसके बावजूद हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाके में घुस आया।