हरिहरगंज: हरिहरगंज के राधे कृष्ण मैदान में विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र गूंजा, महायज्ञ में उमड़ी भीड़
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ सुदना मेदिनीनगर के तत्वावधान में गुरुवार के देर शाम 8 बजे हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत मोतीराज महिला इंटर कॉलेज स्थित राधे कृष्णा मैदान में एक दिवसीय पांच कुंडली गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा।