मंडला: महाराजपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक युवक की शव मिलने की खबर सामने आई है। महाराजपुर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मैदान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रभु मरावी के रूप में हुई है, जो केहरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।