मरवाही: आकाशीय बिजली का कहर: मड़वाही में रोपा लगा रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की मौत, 6 घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मरवाही थाना क्षेत्र के मड़वाही गांव में खेत में रोपा लगा रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है।