जोधपुर: शास्त्री नगर इलाके में 3 स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई, 9 लोगों को किया गिरफ्तार
जोधपुर के शास्त्री नगर इलाके में तीन स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट के जिला ईस्ट और वेस्ट की कालिका टीम के साथ पुलिस की संयुक्त टीमों ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने 9 लोगो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।शास्त्री नगर थाना अधिकारी जुल्फिकार अली ने आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी दी।