जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 15 सेक्टर में खेत के बाड़े में लगी आग, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी
जोधपुर के CHB के 15 सेक्टर मारवाड़ अपार्टमेंट के पास आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे एक खेत के बाड़े में अचानक आग लग जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई, सूचना के बाद क्षेत्रीय पार्षद विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड की चार दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया । मौके पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस भी पहुंची।