जिले के शालीमार गार्डन क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही सौरभ चौधरी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी तैनाती दिल्ली के हैदरपुर स्थित सब कंट्रोल रूम में होने की बात बताई। साथ ही शराब पीकर जाते समय महिला के कुंडल खींचने की बात स्वीकार की है।