सुपौल: सुपौल सदर अस्पताल से लापता नवजात बच्चा बरामद, एक महिला गिरफ्तार, मानव तस्करी के एंगल से भी जांच जारी
आखिरकार गहन प्रयासों के बाद सुपौल पुलिस ने नवजात चोरी मामले में शुक्रवार शाम 7 बजे बड़ी सफलता हासिल कर ली। पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने बताया कि लगातार कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और उस इनपुट के आधार पर छानबीन तेज की गई। इसी दौरान रिक्शा चालक की निशानदेही पर जानकारी मिली कि सहरसा जिल