तारानगर: तारानगर के वार्ड 16 में सैनिक कॉलोनी के पास मोक्ष भूमि को लेकर विवाद, सार्वजनिक मोक्ष भूमि को निजी ट्रस्ट बनाने का आरोप
तारानगर के वार्ड नं.16 में स्थित सैनिक कॉलोनी के पास वर्षों पुरानी सार्वजनिक मोक्ष भूमि को निजी ट्रस्ट में बदलने के आरोप पर निवर्तमान पार्षदों व स्थानीय लोगों ने किसान नेता हरिसिंह बेनीवाल के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता हरिसिंह बेनीवाल ने बताया कि मोक्ष भूमि सार्वजनिक है और आमजन अंतिम संस्कार के लिए इसका उपयोग करते हैं।