बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के कुदरकोट मार्ग पर गड्ढे में पलट गई दंपती की कार, पत्नी को लगी चोट
एरवाकटरा क्षेत्र कुदरकोट मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार दंपती और उनका दो वर्षीय मासूम बच्चा फंस गया। राहगीरों और पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में पत्नी घायल है।इटावा स्थित थाना भरथना क्षेत्र के गांव नगला पाए निवासी है।