इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में बाइक पर टंगा एक बैग लेकर बदमाश हुआ फरार, बैग लेकर भागने की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
Indore, Indore | Mar 17, 2024 परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक अजय पाल निवासी पटेल नगर अपने आफिस जा रहा था। तभी क्लर्क कॉलोनी में दोस्त सुरेन्द्र के पास रूक गया। तभी पीछे से आए बदमाश ने उनकी बुलेट पर टंगा बैग लेकर भाग निकला, जिसके सीसीटीवी भी सामने आया है, वही कुछ दूरी तक उसके पीछे युवक दौड़ा, लेकिन बदमाश हाथ नही लगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।