इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में मिला एक बच्चे का भ्रूण, पुलिस ने किया अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Indore, Indore | Mar 17, 2024 बाणगंगा के घनश्याम कोठारी नामक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उनके खेत पर जब वह सुबह पहुंचे, तो उनके खेत में एक मिट्टी से सना हुआ बच्चे का भ्रूण पड़ा था, जिसमे सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो पुलिस ने भ्रूण को बरामद किया, वही पुलिस के मुताबिक भ्रूण 3 से 4 माह का है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।