बस्ती: देर रात डीएम ने नगर पंचायत नगर में स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया, ली जानकारियां
Basti, Basti | Dec 23, 2025 जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने नगर पंचायत नगर में स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।