ब्यावरा शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय में भारत सरकार की पीएम उषा परियोजना के कंपोनेंट के तहत पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब भोपाल से आए विशेषज्ञों के द्वारा वित्तीय एवं निवेश नियोजन के बारे में जानकारी दी गई।