धारूहेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा सड़क के नवीनीकरण और नई सर्विस लेन निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही ने पूरे इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा दी है। दिल्ली से जयपुर दिशा वाली पुरानी सर्विस लेन को बिना वैकल्पिक व्यवस्था और बिना ट्रैफिक डायवर्जन किए उखाड़ दिया गया।