मैहर: गंगा दशहरा पर आल्हा ताल में महाआरती, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मैहर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा एवं आल्हा जयंती के अवसर पर मैहर स्थित प्रसिद्ध आल्हा ताल में भव्य महाआरती और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल,कलेक्टर विदिशा मुख़र्जी के अतिथ्य मे यह आयोजन हुआ।