रामपुर: रंगोली मंडप में 'आम महोत्सव' धूमधाम से संपन्न, हास्य-संगीत ने बांधा समां
Rampur, Rampur | Jul 4, 2026 शनिवार को रात आठ बजे रंगोली मंडप में संस्कृति प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित "आम महोत्सव एवं संगीत व हास्य संध्या" का सफल आयोजन हुआ। महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा जैसी आम की विभिन्न प्रजातियों और रसीले जामुन का शहरवासियों ने सपरिवार लुत्फ उठाया। इसके साथ ही मशहूर हास्य कलाकार सूरज मैनी के चुटकुलों और स्थानीय कलाकारों के संगीत ने पंडाल को ठहाकों से सराबोर कर दि