रायगढ़: पेट्रोल पंपों में भीड़, निजी कंपनी ने फ्यूल की कीमत ₹5 बढ़ाई, रायगढ़ में कई पंप ड्राई, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल की यह समस्या ईंधन की वास्तविक कमी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और पैनिक बाइंग (घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी) के कारण पैदा हुई है। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ डिब्बों और ड्रमों में भी तेल जमा करने लगे हैं,जिससे कुछ पंपों का स्टॉक समय से पहले समाप्त हो जा रहा है और वहां भीड़ लग रही है।