गड़हनी: शिवपुर डिहरी गांव में जवान का शव आते ही सबकी आंखें हुईं नम, सभी ने दी श्रद्धांजलि
प्रखंड के शिवपुर डिहरी गांव में आई टी बी पी शाहिद जवान का शव आते ही जवान को एक झलक देखने को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल तिवारी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राहुल तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान शिवपुर डिहरी गांव निवासी अशोक तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र राहुल तिवारी है। पत्नी की भी रो रो कर बुरा हाल है