परसवाड़ा: प्रेमनगर उकवा में चरित्र शंका के चलते महिला की हत्या, रूपझर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा
जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में प्रेमनगर उकवा में चरित्र शंका के चलते एक युवक ने अपनी साथी महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को रूपझर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है। बुधवार को दोपहर करीब 3 30 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।