सूरजपुर: जिले में हुई वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
जिले में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। वर्षा के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया है।