शुजालपुर: इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत
इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही 27 वर्षीय गर्भवती महिला की रविवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रानी अहिरवार अपने पति, बेटी और जीजा के साथ इंदौर से विदिशा जिले के कुरवाई जा रही थी। रात करीब 3 बजे अकोदिया स्टेशन के पास पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया था। पेट दर्द के कारण गांव ले जा रहा था पति