रामगढ़: रामगढ़ देवी मंदिर परिसर में एक दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
Ramgarh, Palamu | May 28, 2026 रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ देवी मंदिर के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के निर्देशानुसार गुरूवार दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार डालटनगंज के पंडितों के द्वारा विधिवत यज्ञ कराया गया। यज्ञ में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। समिति के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया