भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आनंदपुर नेत्र चिकित्सालय से आई चिकित्सकों की टीम के द्वारा 200 से अधिक रोगियों की जांच की गई। इस दौरान 40 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन कर आनंदपुर भेजा गया। जहां का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।