हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार के शाम 3 बजे तह अपेक्षाकृत सुस्ती देखने को मिली। अध्यक्ष पद तथा वार्ड पार्षद पद के लिए एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री तक नहीं हुई, जिससे चुनावी माहौल में फिलहाल शांति बनी रही।