बहराइच: बहराइच में तेज आंधी तूफान के कारण एक किसान और एक मवेशी की हुई मौत, ज़िलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दी जानकारी
बहराइच जिले में आयी तेज आँधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। तेज हवाओं की रफ्तार की वजह से जिले में कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मुहैय्या करवायी गयी है और अधीनस्थ अधिकारियों को जिले में जायजा लेने के लिए निर्देश दिया गया है।