गिर्वा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में 15 नवंबर को डूंगरपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह होगा, तैयारियों का लिया जायजा
Girwa, Udaipur | Nov 9, 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में 15 नवंबर को डूंगरपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की अगुवाई में कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।