सैदपुर नगर के वार्ड 10 स्थित सोनकर बस्ती निवासी सब्जी व्यवसाई श्रीराम सोनकर के घर में में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग जाने से अंदर रखे लाखों रूपए मूल्य के सामान और नकदी जलकर राख हो गए। घटना के दौरान संयोग अच्छा था कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।