दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्ला मुहल्ले में उत्पाद विभाग की छापेमारी में कोडीन युक्त कप सिरप किया बरामद
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्ला मोहल्ले में शनिवार की मध्य रात उत्पाद विभाग की छापेमारी में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। बरामद सिरप एक मेडिकल दुकान के गोदाम से मिली है। वहीं इसका एक वीडियो रविवार की सुबह 10 बजे से काफी वायरल हो रहा है।