पिठोरिया स्थित DAV स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल में मंगलवार दोपहर वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांके विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्णरेखा संस्थान (नर्सिंग, पारा मेडिकल व फार्मेसी) का फीता काटकर उद्घाटन किया और कहा कि खेल व शिक्षा युवाओं के सर्वांगीण विकास के मजबूत आधार हैं।