गिरिडीह: न्यू पुलीस लाइन में चल रहे उत्पाद पुलिस बहाली की दौड़ में 25 से अधिक अभ्यर्थी अचेत होकर गिरे,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
न्यू पुलीस लाइन में चल रहे उत्पाद पुलिस बहाली की दौड़ में शुक्रवार को 25 से अधिक अभ्यर्थी अचेत होकर गिर पड़े।आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के इस लचर व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।