महसी क्षेत्र के मुन्नीलाल पुरवा गांव निवासी परशुराम के मकान पर अचानक हवा के झोंके से पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। परशुराम ने बताया कि हादसे के वक्त हम सभी बाहर थे। भैंस अंदर बंधी थी जिसे चोटें आई हैं। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।