इंदौर: एग्जाम सेंटर की पार्किंग से मोबाइल चुराने वाले 3 आरोपी क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद
Indore, Indore | May 18, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों की पार्किंग में खड़ी दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसमें आरोपियों के नाम प्रकाश नामदेव, राहुल नायक और शिव भोई है।