इंदौर: लसुड़िया में मामूली टक्कर पर कार सवार युवकों ने रैपिडो चालक से की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 18, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रविवार को एक मामूली वाहन टक्कर के बाद बड़ा विवाद हो गया। कार सवार चार युवकों ने एक रैपिडो चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल रैपिडो चालक ने लसुड़िया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।