आजमगढ़ जनपद में शासन के दिशा निर्देशन में सोमवार को गंभीरपुर सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । गंभीरपुर सहित समस्त थानाध्यक्षों के नेतृत्व में मय हमराह फोर्स विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे । चौपाल सहित कई अन्य माध्यमों से महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया ।