कोडरमा: कोडरमा बाघीटांड स्टेडियम में 13वीं जिला जूडो चैंपियनशिप शुरू, 335 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
कोडरमा के बाघीटांड स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय 13वीं जिला जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कोडरमा जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 335 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।