शमशाबाद: सिंहस्थ मेला 2028 को लेकर विदिशा मे भी पुलिसकर्मियो को दिया जा रहा प्रशिक्षण,शमशाबाद थाने के पुलिसकर्मी भी हुए शामिल
उज्जैन सिंहस्थ मेले का आयोजन किया जाना है। जिसमे लाखो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, उनकी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य विषयो को लेकर प्रदेश मे पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनकी अलग-अलग समय पर उज्जैन मे ड्यूटी लगाई जाएगी। सोमवार दोपहर 2 बजे विदिशा मे दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमे शमशाबाद के पुलिस कर्मी शामिल हुए।