खागा: ललौली में शादी का कार्ड बताने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, 5 मई को होनी थी शादी
Khaga, Fatehpur | Apr 23, 2026 ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौसा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा शंकरपुर गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मुन्ना निषाद (50) निवासी ख़दरी थाना जाफरगंज अपने बेटे की 5 मई 2026 को होने वाली शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। उनके सा