आगरा जलेसर मार्ग पर आवल खेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। एक बाइक पर दो और दूसरी पर एक युवक सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।