सांगानेर: जयपुर कमिश्नरेट की पश्चिम पुलिस ने 2 दिन ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाकर 172 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 इनामी शामिल
जयपुर कमिश्नरेट की पश्चिम पुलिस ने पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन 'वज्र प्रहार' के तहत 28 से 29 मार्च के बीच कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा। विशेष अभियान के दौरान स्थायी वारंटी, धारा 299 सीआरपीसी, इनामी, हार्डकोर और वांछित अपराधियों के खिलाफ व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया गया। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।