नामकुम: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में नन्हें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Namkum, Ranchi | Jul 8, 2026 सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में नन्हें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पांचवें राउंड में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ओपन वर्ग में श्रेयांश, सिद्धार्थ, कथित निखिल और अयांश ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि टी आनंद और एहसान के बीच का मैच ड्रॉ रहा।