शहपुरा: शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट स्थापित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट स्थापित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे शहपुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । दरअसल जिला मुख्यालय की लंबी दूरी के चलते शहपुरा विकासखंड और मेंहदवानी विकासखंड के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट स्थापित कर आम जनों को राहत दी जाए ।