बुदनी पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने बाली एक नाबालिग किशोरी को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया है। किशोरी के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन दिया था जिसमें उसके घर से बिना बताए कही लापता होने की बात कही थी, जिस पर बुदनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को खोजा और परिजनों को सौंप दिया है।उपरोक्त जानकारी बुदनी पुलिस ने आज बुधवार को 11 बजे प्रदान की।