नव वर्ष के दिन सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर एएसआई जोगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 375 एम एल के 26 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद की। अच