मरवाही: लोहारी मार्ग पर नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार का कहर, राहगीरों को चपेट में लिया, बाइक चालक समेत 2 की मौत, 4 घायल
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज रफतार बाइक का कहर दिखा जहाँ देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए मुख्य मार्ग पर राहगीरों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बाइक चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मरवाही क्षेत्र के मरवाही-लोहारी मार्ग पर हुआ।