मेदिनीनगर (डालटनगंज): पगार में सड़क हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत, साइकिल को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर
पलामु जिले के पांकी-पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के पगार गांव में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान तीतलंगी गांव निवासी रामप्रवेश यादव की पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु अपने दादा के साथ साइकिल से तीतलंगी से कसमार जा रही थी। इसी दौरान पगार गांव के समीप एक चार पहिया वाहन ने टक्कर